राजस्थान में गहलोत सरकार ने खत्म किया वीकेंड कर्फ्यू, कल से सातों दिन खुलेंगे बाजार, जाने नई गाइडलाइन

By: Pinki Sun, 11 July 2021 00:55:05

राजस्थान में गहलोत सरकार ने खत्म किया वीकेंड कर्फ्यू, कल से सातों दिन खुलेंगे बाजार, जाने नई गाइडलाइन

कोरेाना कम होने के साथ ही अब गहलोत सरकार ने राजस्थान को लगभग पूरी तरह 'अनलॉक' कर दिया है। प्रदेश में वीकेंड कर्फ़्यू समाप्त कर दी कर दिया है। गतिविधियों में अतिरिक्त छूट दी गई है। सरकार ने छूट का दायरा बढ़ाया है। गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जो रविवार से प्रभावी होगी।

- रविवार से अब सातों दिन सुबह 5 से रात 8 बजे तक बाजार खुल सकेंगे।
- 50% सीटों के साथ सिनेमा और मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। कम से कम पहला डोज लेने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
- स्कूल, कॉलेज और कोचिंग अभी स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे।
- रविवार को भी बाजार खुलेंगे। ​
- रोजाना बाजार खुलने के समय को रात 8 बजे तक बढ़ाया गया है, लेकिन शर्त रहेगी कि इनमें काम करने वाले कम से कम 60% कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हो।
- नई गाइडलाइन में आउटडोर के साथ अब इनडोर खेल गतिविधियों को भी सुबह 6 से रात 8 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है।
- इस गाइडलाइन के अलावा जो भी गतिविधियां पहले से चल रही हैं, वे पूर्व की गाइडलाइन के अनुसार यथावत रहेंगी।

- रेस्टोरेंट अब 24 घंटे होम डिलीवरी कर सकेंगे या टेक अवे की सुविधा दे सकेंगे। रेस्टोरेंट्स 50% सीटों पर बैठाकर खाना भी खिला सकेंगे। बैठाकर खाना खिलाने का समय पहले की तरह 4 बजे तक ही रहेगा।
- ऐसे रेस्टोरेन्ट जहां के 60% स्टाफ को पहली डोज लग चुकी है, वह रात 10 बजे तक अंदर बैठाकर खाना खिला सकेंगे।
- सिटी बसों को चलाने का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सिटी बसें चल सकेंगी। सिटी बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
- शादी समारोह में अब 50 मेहमान शामिल हो सकेंगे। साथ ही हलवाई, कैटरिंग, बैंडवालों को मिलाकर 15 अन्य लोग शामिल हो सकेंगे। बारात निकासी की अनुमति अब भी नहीं होगी। समारोह स्थल पर बैंड और डीजे बजाने की अनुमति होगी।
- राजस्थान में आने से पूर्व RT- PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी, संस्थागत होम क्वारंटाइन की भी आवश्यकता नहीं होगी।
- बैण्ड-बाजा, लाइट-डेकोरेशन और कैटरिंग से जुड़े कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने की अनिवार्यता होगी, ताकि संक्रमण न फैले।
-विवाह समारोह की वीडियोग्राफी करवानी होगी, मांगने पर संंबंधित अधिकारी को दिखानी होगी।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली में पकड़ी गई 2500 करोड़ कीमत की 350 किलो हेरोइन, अबतक देश में मिली नशे की यह दूसरी सबसे बड़ी खेप

# पंजाब : बच्चे से लिया पिता की दुश्मनी का बदला, सिर को पत्थर से कुचलकर की हत्या

# कविता की बिकिनी में फोटो देख यूजर ने लिखा ‘बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम’, तो ‘दबंग’ एक्ट्रेस ने उसके ऐसे छुड़ाए छक्के!

# कुछ अलग लिबास में नजर आईं दीपिका पादुकोण! यूजर्स ने पूछा, क्या बेबी बंप छुपा रही हैं एक्ट्रेस?

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com